Site icon Dainik Savera Times

रामलीला के मंचन के दौरान श्रीराम का किरदार निभाने वाले शख्स की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाते समय मंच पर दिल का दौरा पड़ने से 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कौशिक के रूप में हुई है जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। सुनील के परिवार के एक सदस्य राहुल कौशिक ने बताया कि सुनील ‘जय श्री रामलीला समिति’ से जुड़े थे और उसके सदस्य थे। राहुल ने बताया कि सुनील लंबे अर्से से भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे थे और वह गायन भी करते थे। उन्होंने बताया कि सुनील सीता के स्वयंवर के दृशय़ का मंचन कर रहे थे, जिसमें उन्हें धनुष तोड़ना था लेकिन उन्हें सीने में दर्द अचानक महसूस हुआ और वे मंच के पीछे चले गए। वहां मौजूद उनकी प}ी और बेटे ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। राहुल ने बताया कि एक घंटे बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुनील की मौत का संबंध कोविड-19 टीके से हो सकता है।

Exit mobile version