Dussehra 2025: दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह दिन हमें यह सिखाता है कि अच्छाई हमेशा जीतती है और साथ ही हमें दान और पुण्य करने का महत्व भी बताता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है और घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और करियर में तरक्की लाता है। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन किन-किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।
अन्न और कपड़ों का गुप्त दान
दशहरे पर सबसे शुभ दान अन्न और कपड़े माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार गुप्त दान (यानि बिना बताए किसी जरूरतमंद को दान करना) सबसे श्रेष्ठ होता है।
-क्या दान करें – चावल, गेहूं, दालें और कपड़े (जैसे धोती, साड़ी या साधारण वस्त्र)।
-किसे दें – किसी गरीब, जरूरतमंद या ब्राह्मण को।
-लाभ: ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
पीले कपड़े और मिठाई का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीला रंग सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। दशहरे पर पीले वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना गया है। पीले कपड़े, नारियल, मिठाई और जनेऊ। किसी ब्राह्मण को दान कर दें। इससे व्यापार या नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और करियर में तरक्की मिलती है।
)
झाड़ू का दान
भारतीय परंपरा में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर करने का संकेत है। किसी मंदिर या जरूरतमंद को देने से से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
सफेद वस्त्रों का दान
सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। दशहरे पर सफेद वस्त्रों का दान करना भी बेहद शुभ है। सफेद धोती, साड़ी, कुर्ता-पायजामा आदि किसी गरीब या जरूरतमंद को दें। इससे जीवन में मानसिक शांति आती है, करुणा की भावना बढ़ती है और चिंता दूर होती है।
फल और नारियल का दान
दशहरे पर नारियल और मौसमी फलों का दान करना अत्यंत फलदायी माना गया है। मिठाई के साथ अगर नारियल दान किया जाए तो और भी शुभ होता है। नारियल, मिठाई और मौसमी फल गरीबों या ब्राह्मणों को देने से कारोबार में उन्नति होती है, सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
सुहाग की सामग्री का दान (महिलाओं के लिए)
अगर आप विवाहित महिला हैं, तो दशहरे पर किसी सुहागिन स्त्री को सुहाग की सामग्री दान करना बहुत शुभ माना गया है। सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी आदि किसी सुहागिन महिला को दें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।