Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत की खबर नहीं

January 6, 2025

पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत की खबर नहीं

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने एक आधिकारिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भूकंप तड़के चार बजकर 35 मिनट पर डहाणू तालुका में आया। उन्होंने बताया कि तालुका के बोर्डी, दापचरी और तलासरी इलाकों के लोगों ने सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें