Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम के उदलगुड़ी में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान…

October 13, 2024

असम के उदलगुड़ी में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान…

गुवाहाटी। असम के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ब्रrापुत्र के उत्तरी तट पर स्थित असम के उदलगुरी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। असम के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य के उदलगुरी जिले में महसूस किए गए। यह जिला भूटान और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उदालगुरी के पास जमीन के 15 किलोमीटर की गहराई में था।

वहीं दर्रांग, सोनितपुर जिलों और आसपास के इलाकों में भी लोगों ने झटके महसूस किए। भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से लगभग 105 किलोमीटर उत्तर में था।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि हो सकता है भूकंप के झटके पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी भूटान के कुछ इलाकों में भी महसूस किए हों। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़ी पूवरेत्तर क्षेत्र के कम से कम एक राज्य में हर हफ्ते भूकंप आता है। ज्यादातर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 से 4 होती है।

वहीं इससे पहले रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि जिले में सुबह 6.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4 थी।

बता दें कि इससे पहले 26 जून को असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भूकंप आया था। रिक्टेर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें