Site icon Dainik Savera Times

Earthquake: मणिपुर में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप, इन राज्यों में भी महसूस हुए तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

China Earthquake

China Earthquake

Earthquake in Manipur: मणिपुर में मंगलवार सुबह एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई। बता दें कि झटके सुबह करीब 5:59 बजे महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

इस भूकंप का असर सिर्फ मणिपुर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी कंपन महसूस किया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की गहराई लगभग 62 किलोमीटर बताई जा रही है, जो मध्यम श्रेणी का माना जाता है। हालांकि, लगातार आ रहे झटकों ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

अप्रैल में कई बार हिली धरती

इस महीने यह पहला मौका नहीं है जब पूर्वोत्तर क्षेत्र में भूकंप आया हो। इससे पहले 7 अप्रैल को भी मणिपुर में दो बार कंपन महसूस किया गया था, जिनकी तीव्रता 4.3 और 3.0 रही थी। उन झटकों का असर भी अरुणाचल प्रदेश तक देखा गया था।

ये भी पढ़ें:

दुनिया के अन्य हिस्सों में भी सक्रियता

भूकंपीय गतिविधियां केवल भारत तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में जापान के उत्तर-पूर्वी तटीय इलाके में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी, क्योंकि ऊंची लहरों का खतरा जताया गया था।

कश्मीर में भी आए थे झटके

इससे कुछ दिन पहले 18 अप्रैल को कश्मीर घाटी में भी 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र बदाखशान (अफगानिस्तान) में था और इसकी गहराई करीब 190 किलोमीटर थी। झटकों के दौरान लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए थे, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ।

ये भी देखें :

Exit mobile version