Site icon Dainik Savera Times

Earthquake : झारखंड में महसूस किये गये तेज भूकंप के झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

bhookamp

bhookamp

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर समेत आसपास पूरे कोल्हान में भूकंप का तेज झटका लोगों ने महसूस किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.19 बजे यह भूकंप झटका महसूस किया गया है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट एरिया में रहने वाले लोग डरकर अपने घरों से निकल गए। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार 4.3 मैगनीटिटुडे पर इसको महसूस किया गया हैं। इसका एपिक सेंटर करीब चक्रधरपुर है। खरसावां से करीब 13 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। कुछ सेकंड में ही पूरी धरती हिल गई। जानकारी के अनुसार अभी तक को ई जानमाल नुकसान नहीं होने की सूचना है।

Exit mobile version