Site icon Dainik Savera Times

झारखंड में लगे भूकंप के झटके, जानिए कितना हुआ नुकसान

रांची: झारखंड में मंगलवार तड़के 3.7 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। रांची मौसम विज्ञन केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद बताया कि भूकंप के झटके सुबह तीन बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र दुमका जिले से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने कहा, ‘‘ये हल्के झटके थे। मुझे नहीं लगता कि इस भूकंप से जानमाल को नुकसान हुआ होगा।’’

Exit mobile version