Site icon Dainik Savera Times

दिल्‍ली-NCR के बाद भूकंप के तेज झटकों से कांपा यह राज्य, 11 दिनों में दूसरी बार हिली धरती…डर के साए में लोग

Earthquake in India

Earthquake in India

नेशनल डेस्क: दिल्‍ली-एनसीआर के बाद सोमवार को उत्‍तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के ये झटके पिथौरागढ़ जिले से 48 किलोमीटर उत्‍तर-पूर्व में महसूस किए गए।

 

झटके महसूस होने से लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। भूकंप के ये झटके सोमवार सुबह 9:11 बजे महसूस किए गए। भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान सूचना नहीं है। इससे पहले 5 अक्तूबर को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

 

इससे पहले रविवार शाम को दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप आया था। इन क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों में कई बाद भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। रविवार शाम को गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने फरीदाबाद में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बताया था।

Exit mobile version