Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईबोला का डर : एयरपोर्ट पर हर यात्री की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

May 28, 2026

ईबोला का डर : एयरपोर्ट पर हर यात्री की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

नई दिल्ली। इबोला के बढ़ते डर से एयरपोर्ट हेल्थ आर्गेनाइजेशन (APHO) ने देश के सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। एपीएचओ (APHO) के अनुसार अब विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की गहन जांच की जा रही है।

अब आने वाले यात्री की होगी जांच

पहले यह जांच केवल अफ्रीका या प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की हो रही थी। अब नियमों में बदलाव करते हुए इसे सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब दुनिया के किसी भी कोने से भारत पहुंचने वाले हर यात्री को इस सख्त सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा। नए प्रोटोकाल के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से उतरने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, जो शरीर के तापमान (बुखार) को स्वचालित रूप से मापती है।

हर यात्री को भरना होगा एक फॉर्म

अब हर यात्री के लिए एक सेल्फ-डिक्लेरेशन फाॅर्म भरना अनिवार्य हो गया है। इस फाॅर्म में यात्रियों को व्यक्तिगत विवरण और संपर्क सूत्र से जुड़ी जानकारी देने के साथ साथ पिछले 21 दिनों का विस्तृत यात्रा इतिहास देना होता है। स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों की वर्तमान स्थिति भी बतानी होती है। एपीएचओ के अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान किसी यात्री का तापमान अधिक पाया जाता है या वह डिक्लेरेशन फाॅर्म में किसी भी लक्षण की पुष्टि करता है, तो उसे तुरंत एयरपोर्ट पर ही आइसोलेट कर दिया जाएगा।

आईसोलेशन सेंटर जाएगा सैंपल

ऐसे संदिग्ध यात्रियों को विशेष चिकित्सा प्रोटोकाॅल के तहत आरएमएल अस्पताल स्थित विशेष आईसोलेशन सेंटर में भेजा जाएगा। वहां मरीजों की विस्तृत जांच और सैंपल टेस्टिंग की जाएगी, जिससे कि देश के भीतर किसी भी संभावित संक्रमण के प्रसार को समय रहते पूरी तरह रोका जा सके।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें