Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 गाड़ियों के शीशे तोड़कर ECM चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

August 3, 2023

7 गाड़ियों के शीशे तोड़कर ECM चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में इस समय चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीती रात भी चोरों ने 7 गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें लगने वाली महंगी ईसीएम को चुरा लिया है। इसके साथ ही पीड़ितों का आरोप है कि चोरों ने दो गाड़ियों में लैपटॉप रखे थे उसे भी चोरी कर लिया। इस मामले में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीति खंड और अभय खंड में चोरों ने 7 गाड़ियों के लॉक एवं शीशा तोड़कर ईसीएम निकाल लिए। साथ में दो गाड़ियों से लैपटॉप गाड़ियों के अंदर रखा महंगा सामान निकाल कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गश्त कम होने की वजह से चोर सक्रिय हो गए हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है और मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। कई टीमें बनाई गई हैं जो इन चोरों की तलाश कर रही है। जल्दी इन चोरों को पकड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें