Site icon Dainik Savera Times

ईडी ने ‘अवैध’ खनन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों व्यक्तियों की पहचान ज्ञनचंद और एस धीमान के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात हिमाचल प्रदेश से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया। समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी इस मामले की जांच कर रही है। मामले के विवरण की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version