Site icon Dainik Savera Times

ED ने ‘Cough Syrup’ से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में कई राज्यों में की छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हाल ही में की गई छापेमारी के दौरान उसने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ‘स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ (एनसीबी) द्वारा दर्ज किए गए मादक पदार्थ के एक मामले में वांछित थे। छापेमारी के दौरान दो करोड़ रुपए की नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए हैं। ईडी ने ‘कोडीन-आधारित कफ सिरप (सीबीसीएस) की बिक्री और इससे अवैध तौर पर अíजत आय में कथित तौर पर संलिप्त रईस अहमद भट और अन्य से संबंधित मामले में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 13 फरवरी को छापेमारी की थी।

एनसीबी द्वारा ‘सीबीसीएस’ की तस्करी के एक मामले में दर्ज की गई शिकायत के बाद ईडी इस मामले में धनशोधन की जांच कर रही है। नशीली दवाओं के आदि ‘सीबीसीएस’ का व्यापक रूप से इस्तेमाल करते हैं। खांसी की दवाई का ब्रांड कोकरेक्स हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में इसके निर्माता विदित हेल्थकेयर से ‘‘अनधिकृत रूप से’’ खरीदा गया था और इसका प्रबंध साझेदार हरियाणा के पानीपत निवासी नीरज भाटिया है।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

Exit mobile version