Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh में ईडी BJP है और भाजपा ED, है, लेकिन Congress बनाएगी सरकार : CM Bhupesh Baghel

November 7, 2023

Chhattisgarh में ईडी BJP है और भाजपा ED, है, लेकिन Congress बनाएगी सरकार : CM Bhupesh Baghel

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 20 पर मतदान के साथ खनिज समृद्ध राज्य में कांग्रेस का चेहरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों के आधार पर अपना 75 सीट का लक्ष्य हासिल कर लेगी। महादेव ऑनलाइन बुक्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का सामना कर रहे बघेल ने एक साक्षात्कार में कहा कि ‘छत्तीसगढ़ में ईडी भाजपा है और भाजपा ईडी है।‘

सीएम बघेल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए समर्थन की लहर सतह के भीतर देखी गई थी। हालांकि, इस बार लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं। हम इस बार फिर से जीत दोहराने को लेकर आश्वस्त हैं। हमने पिछले पांच वर्षों में किसानों और मजदूरों के लिए बहुत कुछ किया है और इसलिए यह बिल्कुल भी कठिन नहीं लगता। हम अपने विकास कार्यों के आधार पर ही चुनाव में जा रहे हैं। समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं – चाहे वह आदिवासी हों, हाशिए पर रहने वाले लोग हों, महिलाएं हों, किसान हों। हमने रोजगार सृजन के लिए भी काम किया है और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बनाए रखा है जो छत्तीसगढ़िया पर जोर देती है, जो पहले कभी नहीं किया गया था।

इसलिए समाज के सभी वर्ग हमारे काम से खुश हैं और यह सराहना निश्चित रूप से हमारे पक्ष में वोटों में तब्दील होगी। उन्हाेंने कहा कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वह महादेव एपीपी प्रमोटर्स का भाजपा पार्षद का मित्र है। और जिस गाड़ी से वह पकड़ा गया वह एक बड़े भाजपा नेता के भाई की है। दुबई में बैठे एक व्यक्ति का दावा है कि मुझे हवाला के जरिए भुगतान किया गया था और ईडी ने उसकी ही बात को एक नोट में लिखा था यह दावा करते हुए कि वह महादेव ऐप का अधिकारी है। ईडी का कहना है कि यह बात उसने कही है। अपने दावे के समर्थन में भाजपा की ओर से दुबई से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें वही शख्स मदावेव ऐप का मालिक होने का दावा कर रहा है। तो एक आदमी सामान्य कर्मचारी से मालिक बन जाता है।

इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि महादेव ऐप के निदेशक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अब मालिक नहीं हैं और उनकी जगह शुभम सोनी नाम का व्यक्ति मालिक बन गया है। यह पहली बार है कि किसी कंपनी के मालिकों ने अपने कर्मचारी चंद्राकर की भव्य शादी में 200 से 250 करोड़ रुपये खर्च किये। चंद्राकर का विवाह समारोह दुबई में आयोजित किया गया और इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। क्या आप दुनिया में कोई दूसरा उदाहरण बता सकते हैं जहां किसी मालिक ने अपने कर्मचारी की शादी पर 200 से 250 करोड़ रुपये खर्च किए हों? मुझे लगता है कि ये मनगढ़ंत कहानियां हैं क्योंकि ईडी ने एक प्रेस बयान जारी किया है। तो ईडी भाजपा है और भाजपा ईडी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें