Site icon Dainik Savera Times

अभिषेक बनर्जी से लंबी पूछताछ, CGO परिसर से बोले- फिर होंगे हाजिर

abhishek-banerjee-trinamool-congresss-future-or-villain

abhishek-banerjee-trinamool-congresss-future-or-villain

ED inquired Abhishek Banerjee at CGO Premises कोलकाता। प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी से काफी देर तक पूछताछ हुई। ED के अधिकारियों ने CGO परिसर में उनसे 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

बोले- जांच में करेंगे मदद

अभिषेक रात 10:02 बजे CGO परिसर से बाहर आए और उन्होंने वहीं कहा कि अगर उन्हें दोबारा बुलाया गया तो वे जांच में मदद करने के लिए मौजूद रहेंगे। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा। अभिषेक सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे CGO परिसर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता को दोपहर के भोजन और शाम के नाश्ते के लिए कुछ समय दिया था। बाकी समय उनसे पूछताछ की गई। पता चला है कि आज की पूछताछ के बाद फिलहाल उन्हें तलब नहीं किया है।

क्षमता के अनुसार किया सहयोग : अभिषेक

पूछताछ के दौरान उनका बयान दर्ज किया गया। जानकारी मिली है कि फिलहाल इन बयानों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही ईडी आगे की कार्रवाई करेगी। रात 10 बजे के बाद अभिषेक CGO परिसर से निकले। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले में आखिरी बार नवंबर 2023 में बुलाया था। उससे पहले भी बुलाया जा चुका है। कुल मिलाकर, केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने मुझसे 10-12 बार पूछताछ की है। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहयोग किया है। अभिषेक ने आज यह भी कहा कि अगर ईडी उन्हें भविष्य में फिर से तलब करती है तो वह हाजिर होंगे। उन्होंने कहा कि वे इस बात पर चर्चा नहीं करेंगे कि राजनीतिक दबाव है या नहीं, क्योंकि भाजपा के बारे में जितना कम कहा जाए, उतना अच्छा है।

बोले- ये पार्टी को बांटने का खेल

अभिषेक ने कहा कि पिछले एक महीने से विपक्ष को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को बांटने का खेल खेला जा रहा है। अभिषेक की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पार्टी तोड़ने के प्रयास के संबंध में भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को कहां तोड़ रही है। वे दोनों कांग्रेस में गए थे। कांग्रेस में जगह मिले बिना ही लौट आए।

Also Read :

Exit mobile version