Site icon Dainik Savera Times

ED ने Delhi आबकारी घोटाला मामले में AAP सांसद Sanjay Singh के घर पर छापा मारा

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के घर पर बुधवार को छापेमारी की। ईडी की एक टीम सुबह सात बजे सांसद के आवास पर पहुंची और छापेमारी तथा तलाशी अभियान शुरू किया। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक प्राथमिकी पर आधारित है।

फिलहाल, ईडी ने चार आरोप पत्र दायर किए हैं और मामले की आगे की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सिंह का नाम आरोप पत्र में चार बार आया है, जिनमें से एक गलती से था। टाइप करते समय दिल्ली के आबकारी आयुक्त राहुल सिंह का नाम गलती से संजय सिंह टाइप हो गया। उल्लेखनीय है कि यह तलाशी दिन में उच्चतम न्यायालय में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत पर सुनवाई से पहले हुई। सिंह के आवास के अलावा, ईडी के अधिकारी मामले से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापेमारी कर रहे हैं।

Exit mobile version