Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में राइस मिल घोटाले में ईडी के छापे

October 20, 2023

छत्तीसगढ़ में राइस मिल घोटाले में ईडी के छापे

रायपु: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। इस बार उसकी कार्रवाई धान और राइस मिल घोटाले से जुड़े लोगों के यहां है। ईडी ने तीन जिलो में 15 से ज्यादा स्थानो पर दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ईडी के कई दलों ने रायपुर, दुर्ग और कोरबा में राइस मिल घोटाले को लेकर 15 से ज्यादा कारोबारियों के आवास पर दबिश दी। यह दबिश चावल घोटाले को लेकर की गई है जो लगभग 125 करोड़ का है। बताया गया है कि वर्ष 2017 से 2023 के बीच सरकारी चावल को खुले बाजार में बेच दिया गया था।

इस मामले में कई राइस मिल मालिक और नौकरशाह शामिल हैं। उसी सिलसिले में यह तलाशी अभियान जारी है। बताया गया है कि यह संगठित तौर पर किया गया अपराध माना गया है और इसी सिलसिले में ईडी की कार्रवाई हो रही है। इसमें कारोबारी, राजनेता व अफसरों का गठजोड़ सामने आने की बात भी कही जा रही है। ज्ञात हो कि राज्य के कोयला घोटाला, शराब घोटाला से लेकर जमीन घोटाले की जांच ईडी पहले से ही कर रही है और कई लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। दूसरी तरफ कई लोग इन मामलों में ईडी की गिरफ्त में भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें