Site icon Dainik Savera Times

नौकरी घोटाला जुड़े मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री, टीएमसी नेताओं के आवास पर छापा मारा

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगर निकायों में र्भितयों में अनियमितता मामले की जांच को लेकर शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक तापस रॉय और उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के आवासों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के साथ शुक्रवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के लेक टाउन इलाके में बोस के दो आवासों पर छापे मारे। अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने तापस रॉय के ‘बीबी गांगुली स्ट्रीट’ स्थित आवास और बिराती स्थित चक्रवर्ती के आवास पर भी छापे मारे। अधिकारी ने बताया, ‘‘हम नगर निकायों में र्भितयों को लेक टीएमसी के तीन नेताओं के आवासों पर तलाश अभियान चला रहे हैं।

Exit mobile version