Site icon Dainik Savera Times

ईडी ने पीएफआई के पूर्व नेताओं के आवासों व व्यावसायिक परिसरों में ली तलाशी

चेन्नई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के कुछ नेताओं के आवासों और व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी और छापेमारी की है। गुरुवार को पुरसावलकम में पीएफआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल के आवास पर तलाशी ली गई।

उन्हें चेन्नई में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में ले जाया गया। ईडी के अधिकारियों ने पीएफआई के कुछ पूर्व नेताओं और उनके सहयोगी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आवासों पर अपनी तलाशी और छापेमारी जारी रखी। प्रमुख जांच एजेंसी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि छापे हवाला लेनदेन से संबंधित हैं।

भारत सरकार ने सितंबर 2022 में पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। संगठन पर उसकी चरम इस्लामी विचारधारा और आतंकी गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। चरमपंथी संगठन की राजनीतिक शाखा, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) सक्रिय है, और अधिकांश पीएफआई कैडर और नेताओं ने अब अपनी गतिविधियों को एसडीपीआई में स्थानांतरित कर दिया है।

Exit mobile version