Site icon Dainik Savera Times

ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े PMLA मामले में 4 अभिनेताओं को तलब किया

हैदराबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, लक्ष्मी मांचू को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय ने दग्गुबाती (40) को 23 जुलाई को यहां अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश राज (60) को 30 जुलाई को, देवरकोंडा (36) को 6 अगस्त को और लक्ष्मी (47) को 13 अगस्त को तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर ‘अवैध’ पैसा बनाने में जुटे ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्प का प्रचार किया था। उन्होंने बताया कि उनके पेश होने पर यह संघीय जांच एजैंसी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनके बयान को दर्ज करेगी। ईडी ने इन अभिनेताओं और कई अन्य मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया ‘इंफ्लूएंसर’ के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस की 5 प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़े- अमृतसर पुलिस का सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version