Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ ED का फिर एक्शन; 1,120 करोड़ की और संपत्तियां कुर्क

December 6, 2025

अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ ED का फिर एक्शन; 1,120 करोड़ की और संपत्तियां कुर्क

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत और 1,120 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं। अधिकारियों ने कहा कि रिलायंस समूह की कुल 10,117 करोड़ रुपए की संपत्तियां अब तक कुर्क की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में स्थित रिलायंस अनिल अंबानी समूह के रिलायंस सैंटर समेत 18 संपत्तियों, सावधि जमा और गुपचुप निवेश से जुड़े शेयरों को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 7 अन्य संपत्तियों, रिलायंस पावर लिमिटेड की 2 संपत्तियों, रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की 9 संपत्तियों, रिलायंस वैल्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस वैंचर एसेट मैनेजमैंट प्राइवेट लिमिटेड, फी मैनेजमैंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, आधार प्रॉपर्टी कंसल्टैंसी प्राइवेट लिमिटेड और गेमसा इन्वैस्टमैंट मैनेजमैंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर सावधि जमा के साथ-साथ रिलायंस वैंचर एसेट मैनेजमैंट प्राइवेट लिमिटेड और फी मैनेजमैंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए गुपचुप निवेश को कुर्क कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-  शंकर महादेवन: कंप्यूटर इंजीनियर से सुरों के सरताज तक, पहला गाना बिना सांस लिए गाया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें