Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत माता की तस्वीर पर आपत्ति के चलते राजभवन में कार्यक्रम छोड़कर निकले शिक्षा मंत्री

June 20, 2025

भारत माता की तस्वीर पर आपत्ति के चलते राजभवन में कार्यक्रम छोड़कर निकले शिक्षा मंत्री

तिरुवनंतपुरम: केरल में ‘भारत माता’ विवाद वीरवार को एक बार फिर सामने आया जब राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी राजभवन में आयोजित राज्य सरकार के एक कार्यक्रम को छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रमों में व्यापक रूप से देखी जाने वाली भारत माता की तस्वीर राज्य सरकार के कार्यक्रम में रखे जाने पर आपत्ति जताते हुए इसका बहिष्कार किया। मंत्री के कार्यक्रम से वॉकआऊट के बाद, राजभवन ने एक बयान जारी किया जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा, ‘भारत माता को हटाने का कोई सवाल ही नहीं उठता’।

इस महीने की शुरुआत में, राज्य के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने भारत माता के चित्र के प्रदर्शन को लेकर राजभवन में पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। इस कदम के कारण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और राज्यपाल आर्लेकर के बीच विवाद शुरू हो गया था। राज्यपाल ने कहा था कि भारत माता पर कोई समझौता नहीं होगा। चित्र को लेकर मंत्री शिवनकुट्टी के कार्यक्रम से बाहर निकलने की ताजा घटना मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा राजभवन में भारत माता के चित्र के प्रदर्शन की आलोचना करने के एक दिन बाद हुई है।

विजयन ने कहा था कि राज्यपाल के कार्यालय का इस्तेमाल आरएसएस के वैचारिक एजैंडे को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। घटना का ब्यौरा देते हुए शिवनकुट्टी ने कहा कि वीरवार सुबह राजभवन में स्कूली बच्चों के लिए ‘स्काऊट एंड गाइड प्रमाणपत्र’ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था और जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने मंच पर भारत माता की तस्वीर देखी जिसके सामने दीप जलाया गया।

मंत्री ने कहा कि वह कार्यक्रम में थोड़ी देर से पहुंचे क्योंकि उन्हें उससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेना था जिसे मुख्यमंत्री विजयन ने संबोधित किया। शिवनकुट्टी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के भाषण के बाद मैं इस कार्यक्रम के लिए निकल गया। जब मैं राजभवन पहुंचा तो मैंने मंच पर भगवा ध्वज के साथ भारत माता की तस्वीर देखी और उस पर पुष्पांजलि अíपत की जा रही थी और उसके सामने दीप जलाया जा रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘कार्यक्रम में जो कुछ हुआ वह अहंकार को दर्शाता है।’

ये भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026-27 की हुई तारीफ, शिक्षा मंत्री ने बताया जनता और पर्यावरण दोनों के अनुकूल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें