Site icon Dainik Savera Times

महंगाई की मार! बरसात के साथ प्याज की कीमतों में लगी आग, आसमान छू रहे हरी सब्जियों के भाव, ये हैं ताजा कीमतें

Onion Prices: इस साल मानसून में काफी अच्छी बारिश हुई है और अभी लौटते हुए मानसून में भी कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते आम लोगों के ऊपर महंगाई का भार काफी बढ़ गया है। प्याज और टमाटर के साथ हरी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। जिससे आम लोगों के ऊपर महंगाई की तगड़ी मार पड़ने लगी है। प्याज और टमाटर के साथ-साथ हरी सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि प्याज और टमाटर और हरी सब्जियों के भाव में आई इस तेजी की वजह कई हिस्सों में हुई भारी बारिश है।

इतनी महंगी हो गईं हरी सब्जियां
एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो शहरों के ज्यादातर खुदरा बाजारों में प्याज और टमाटर के भाव 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। हरी सब्जियों के भाव में भी आग लगी हुई है। रिपोर्ट की मानें तो बड़े शहरों में शिमला मिर्च, लौकी और पालक जैसी हरी सब्जियों की कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। इससे आम लोगों के लिए रसोई के बजट को संभालना मुश्किल हो रहा है।

बड़ी सब्जी और फल मंडी के कारोबारी का कहना है कि सब्जियों के प्रमुख उत्पादक राज्य जैसे महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश आदि में भारी बारिश की वजह से उपज में प्रभाव पड़ा है। वहीं दूसरी और बारिश के चलते सड़कों का नुकसान होने से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

Exit mobile version