Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर रेलवे में दिखा घने कोहरे का असर, देरी से चल रहीं ये ट्रेनें

January 20, 2024

उत्तर रेलवे में दिखा घने कोहरे का असर, देरी से चल रहीं ये ट्रेनें

नई दिल्लीः घने कोहरे ने सड़क यातायात के साथ रेल मार्ग यातायात पर भी काफी असर डाला है जिसके चलते उत्तर रेलवे की करीब 11 ट्रेन देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण इनमें सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, 45 मिनट से लेकर 6 घंटे तक की देरी से यह ट्रेनें चल रही हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक, दिल्ली क्षेत्र में 11 ट्रेन हैं जो देरी से आ रही हैं।

लिस्ट के मुताबिक 1- 11841 खजराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस- 1.20, 2 – 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस – 02.15, 3- 12225 आज़मगढ़-दिल्ली जं. कैफियत एक्सप्रेस – 02.00, 4 – 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा -01.00, 5- 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस- 01.30, 6 – 12779 वास्को-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस – 06.00, 7 – 12615 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 01.00, 8 – 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 01.15, 9 – 15658 कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल -00.45, 10 – 12414 जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस – 00.45, 11 – 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस – 00.45 की देरी से चल रही हैं।

कोहरे और धुंध के चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार रेलवे यह कोशिश करता है कि ट्रेनों का समय बिल्कुल ठीक रहे लेकिन इस मौसम में कोहरे के सामने तकनीक भी बेसर दिखाई देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें