नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि जाति, भाषा और अन्य चीजों के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है और उन्होंने इसे लेकर चिंता भी जताई। यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा और मजबूत बनेगा, जब उसके लोग एकजुट रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज.. पिछड़ापन एक राजनीतिक स्वार्थ बनता जा रहा है। हर कोई कहता है, ‘मैं पिछड़ा हूं, मैं पिछड़ा हूं’.. जाति, भाषा और हर चीज के नाम पर समाज को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 साल की यात्रा पर चर्चा करते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि विरोधियों ने भी कई मौकों पर संघ को ‘जातिवादी और सांप्रदायिक कहकर बदनाम किया है।’ उन्होंने कहा, ‘संघ में किसी की जाति नहीं पूछी जाती। संघ में कोई भेदभाव, छुआछूत नहीं है।’
ये भी पढ़ें- सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें

