Site icon Dainik Savera Times

तेलंगाना में आठ नये भरोसा केंद्रों और वेबसाइट का उद्घाटन

हैदराबाद: तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवि गुप्ता ने मंगलवार को आठ भरोसा केंद्रों और राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए एक वेबसाइट का उद्घाटन किया।

गुप्ता ने यहां एक वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि भरोसा केंद्रों का उद्देश्य अपराध के पीड़तिों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को परामर्श, कानूनी सहायता और चिकित्सा सहायता के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करना और सहायता प्रदान करना है। वहीं वेबसाइट सूचना प्रसार, ऑनलाइन सेवाओं और फोरेंसिक गतिविधियों पर अपडेट के लिए एक व्यापक मंच के रूप में काम करेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल बेहतर पारदर्शिता और पहुंच के लिए तकनीकी प्रगति को अपनाने के प्रति विभाग के समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने आपराधिक जांच में फोरेंसिक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए राज्य की फोरेंसिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने वेबसाइट के माध्यम से महत्वपूर्ण संपर्क जानकारी, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रयोगशाला विवरण प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।

इस मौके पर महिला सुरक्षा विंग की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिखा गोयल ने वन-स्टॉप सेंटर स्थापित करने के लिए शीर्ष न्यायालय के दिशानिर्देशों के आधार पर 2013 में भरोसा केंद्रों की स्थापना पर प्रकाश डाला।

Exit mobile version