Site icon Dainik Savera Times

कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे एकनाथ शिंदे

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिंदे सोमवार को राज्य में होंगे और कापू एवं उडुपी शहरों में भाजपा के दो रोड शो में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उडुपी पहुंचने से पहले शिंदे श्री मंजुनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद, वह धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री उडुपी में श्रीकृष्ण मंदिर में भी दर्शन करेंगे और सोमवार को महाराष्ट्र लौट आएंगे।

Exit mobile version