Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM पद पर बने रहेंगे Eknath Shinde, अजित पवार को भविष्य में सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं : Devendra Fadnavis

October 5, 2023

CM पद पर बने रहेंगे Eknath Shinde, अजित पवार को भविष्य में सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं : Devendra Fadnavis

मुंबईः उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अलग हुए गुट के नेता अजीत पवार को अगले सीएम के रूप में शुभकामनाएं देने के एक दिन बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को दोहराया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 2024 के विधानसभा चुनाव तक अपने पद पर बने रहेंगे। फड़णवीस ने बुधवार को कहा था कि ‘‘उचित समय आने पर अजित पवार को पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बनाया जाएगा’’, लेकिन एक दिन बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी में नरमी लाते हुए कहा कि ‘‘अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री के रूप में शुभकामनाएं।’’

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

फड़नवीस ने गुरुवार को कहा, ‘वर्तमान में, शिंदे सीएम हैं और इस पद पर बने रहेंगे, राज्य में लोकसभा या विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बदलने का कोई कारण नहीं है।‘ राकांपा (शरद पवार) के प्रवक्ता विकास लवांडे ने फड़णवीस को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘‘हम डन्हें (अजित पवार) को समायोजित करने के लिए उनके बड़े दिल के लिए फड़नवीस की सराहना करते हैं, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, और अब उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए अगला सीएम बनाने का वादा भी किया है। लावंडे ने कहा, हम केवल यही आशा करते हैं कि अजीत पवार को धोखा न मिले।’’

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

शिवसेना (यूबीटी) सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कल के अपने दावे के लिए फड़नवीस को ‘झूठा‘ करार दिया कि शरद पवार के कहने पर 2019 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, इससे राज्य में एक ताजा राजनीतिक मौखिक युद्ध शुरू हो गया। मीडियाकर्मियाें से बात करते हुए राउतकहा, ‘मैंने अपने पूरे जीवन में फड़णवीस जैसा झूठा व्यक्ति नहीं देखा, राज्य सरकार अवैध है और सिंचाई घोटाले का आरोपी व्यक्ति (अजित पवार) आपके बगल में बैठा है, लेकिन वे केवल महा विकास अघाड़ी की छवि खराब कर रहे हैं।‘

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर 16 शिवसेना विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर नियमों के अनुसार आगे बढ़ते हैं, तो ‘पांच साल तो भूल जाइए, शिंदे पांच मिनट भी सीएम नहीं रह सकते‘ और दावा किया कि अजित पवार की भी विधायकी चली जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें