Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh में घर में आग लगने से बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी 2 पोतियों की मौत

December 22, 2024

Madhya Pradesh में घर में आग लगने से बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी 2 पोतियों की मौत

शिवपुरी : Madhya Pradesh के शिवपुरी जिले में एक झोपड़ी में आग लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग पोतियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में शनिवार रात 11:30 बजे हुई। बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से घर में आग लगी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

अधिकारी ने बताया कि हजारी बंजारा (65) और उनकी पोती संध्या (10) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दूसरी पोती अनुष्का (5) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंह वैश्य ने बताया कि मृतकों के परिवार को प्रत्येक मृतक के लिए चार लाख रुपये की आíथक सहायता देने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए भी सहायता दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें