Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों के लिए इंडैक्स कार्ड 72 घंटे के भीतर जारी किए

June 26, 2025

निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों के लिए इंडैक्स कार्ड 72 घंटे के भीतर जारी किए

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बताया कि उसने हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडैक्स कार्ड अपने नए डिजीटल मंच की मदद से 72 घंटे के भीतर जारी कर दिए। इंडैक्स कार्ड एक गैर-वैधानिक, चुनाव-पश्चात सांख्यिकीय रिपोर्टिग होती है जो विभिन्न हितधारकों को मतदान संबंधी रूझान समझने में मदद करती है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसने केरल, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल में 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 19 जून को हुए उपचुनाव के दौरान नए डिजीटल मंच ईसीआईएनईटी का संचालन शुरू किया। नतीजे 23 जून को घोषित किए गए।

नई प्रणाली के तहत, इंडैक्स कार्ड में अधिकांश डाटा ईसीआईएनईटी इनपुट का उपयोग करके स्वत: भरे जाते हैं। ईसीआईएनईटी की शुरुआत से पहले, इंडैक्स कार्ड के प्रकाशन में कई दिन, सप्ताह या यहां तक कि महीने भी लग जाते थे क्योंकि अधिकारी डाटा मैन्युअल तरीके से भरते थे और सत्यापित करते थे। रिपोर्ट में विभिन्न आयामों से संबंधित आंकड़े शामिल हैं, जैसे उम्मीदवार, मतदाता, डाले गए मत, गिने गए मत, पार्टीवार और उम्मीदवारवार वोट प्रतिशत, लिंग आधारित मतदान स्वरूप, क्षेत्रीय विविधताएं और राजनीतिक दलों का प्रदर्शन।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें