Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hema Malini के खिलाफ टिप्पणी के लिए सुरजेवाला को निर्वाचन आयोग का नोटिस

April 10, 2024

Hema Malini के खिलाफ टिप्पणी के लिए सुरजेवाला को निर्वाचन आयोग का नोटिस

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को अभिनेत्री से नेता बनीं और भाजपा की सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ उनकी कथित अमर्यादित टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे से भी जवाब मांगा है कि नेताओं द्वारा सार्वजनिक संवाद के दौरान महिलाओं के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के बारे में दिए गए परामर्श का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

दोनों नेताओं को निर्वाचन आयोग को जवाब देने को कहा गया है। सुरजेवाला से 11 अप्रैल की शाम तक जवाब देने को कहा गया है, जबकि खरगे को अगले दिन शाम तक का वक्त दिया गया है। भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने पिछले महीने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा की और सुरजेवाला पर मथुरा सीट से पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ ‘अपमानजनक और महिला विरोधी’ टिप्पणी करने का आरोप लगाया। बाद में भाजपा ने निर्वाचन आयोग से सुरजेवाला के खिलाफ शिकायत की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें