Site icon Dainik Savera Times

चुनाव आयोग ने ओडिशा से 3.45 लाख मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने को कहा

भुवनेश्वरः निर्वाचन आयोग (ईसी) ने ओडिशा के जिलाधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा और 3.45 लाख मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चुनाव आयोग के एक दल की बैठक में बुधवार को यह निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल, सभी 30 जिलाधिकारी, राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि ‘‘करीब 3.45 लाख मृत लोगों के नाम मतदाता सूची में पाए गए हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम ने जिलाधिकारियों से सूची को दोषरहित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

Exit mobile version