Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले STF ने कपड़ों का स्टॉक किया जब्त

February 4, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले STF ने कपड़ों का स्टॉक किया जब्त

Election Commission Seized Clothes : दिल्ली में चुनाव आयोग के एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के अनुपालन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए इंद्रपुरी इलाके में एक वाहन को पकड़ कर उसमें कपड़ों (सूट) का स्टॉक जब्त किया है जो संभवत मतदाताओं को बांटकर चुनाव को प्रभावित करने के लिए ले जाया जा रहा था। यह जानकारी मंगलवार को आयोग ने एक बयान में दी।

आयोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह कार्यवाही पुलिस की सूचना पर की गई। पकड़े गए माल का ब्यौरा नहीं दिया गया है। पुलिस ने एक वाहन में संदिग्ध सूट (कपड़े) ले जाने की घटना की सूचना दी थी। उस पर कदम उठाते हुए एफएसटी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वाहन को पीएस इंद्रपुरी ले जाया गया और मानदंडों के अनुसार सूट (कपड़े) जब्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की गई।

आयोग ने कहा है कि इस मामले में जनप्रतिनिधित्व (आरपी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज की गई है।

आयोग ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव मशीनरी सतर्क रहती है। नागरिक सीविजिल ऐप का उपयोग करके वास्तविक समय में एमसीसी उल्लंघन की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि जनता की सतर्कता लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें