Site icon Dainik Savera Times

HSGMC कार्यकारिणी का चुनाव आज, विरोध की आशंका के बीच कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में बुलाई गई मीटिंग

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी का आज चुनाव हो रहा। वहीं विरोध की आशंका के बीच गुरुद्वारे की जगह कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में सदस्यों की मीटिंग बुलाई गई है। प्रदेश सरकार की ओर से 1 दिसंबर को 38 सदस्यों की घोषणा की गई थी। कुरुक्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में आज पहली मीटिंग होगी। वहीं इस पहली बैठक के हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही है। बैठक में आज फैसला होगा कि दादूवाल को प्रधान चुना जाएगा या फिर उनका विरोध होगा।

 

Exit mobile version