नेशनल डेस्क: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की आधिकारिक तारीखों का ऐलान करेगा। आयोग की तरफ से बताया गया है कि आज शाम 4 से 5 बजे के बीच विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम सार्वजनिक किया जाएगा।
कम चरणों में पूरा होगा मतदान
सूत्रों के अनुसार, इस बार चुनाव आयोग मतदान प्रक्रिया को कम चरणों में संपन्न कराने पर विचार कर रहा है। जैसे ही चुनावी तारीखों का ऐलान होगा, सभी पांच राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत लागू हो जाएगी। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतदान चरणों की संख्या कम रहने की संभावना है। उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल में पिछली बार आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के जरिए चरणों की संख्या घटाने की योजना है।
पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
अंतिम मतदाता सूची और आयोग की तैयारियां
असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ आपत्तियों की समयसीमा समाप्त हो चुकी है। चुनाव आयोग ने इन राज्यों में अपनी तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है और अब केवल तारीखों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है, इसलिए अप्रैल-मई में मतदान कराने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:
मुख्य चुनाव आयुक्त का बंगाल दौरा
कुछ समय पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग के उच्च स्तरीय दल ने कोलकाता का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना था। इस टीम में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विनीत जोशी भी शामिल थे। दौरे के दौरान आयोग ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं, जिसमें सुरक्षा, चुनावी कार्यक्रम और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...