Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक : महिला और उसके दो बच्चों की करंट लगने से मौत

Electric Shock : आंध्र प्रदेश में हुई एक दुखद घटना में, एएसआर जिले के पेदाबायलु मंडल के किमुडुपल्ले गांव में बिजली के तार के संपर्क में आने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि मृतकों में से एक कोर्रा संतोष (13) गीले कपड़े सुखाने के लिए तार पर लटका रहा था, जैसे ही वह तार के संपर्क में आया उसे करंट लग गया।

उसकी मां, मृतक कोर्रा लक्ष्मी (36) अपने बेटे को बचाने गई, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।

एक अन्य मृतक अंजलि (10) अपनी मां और भाई को बचाने गई, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

युवती और उसके दो बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया है।

Exit mobile version