Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ बिजली विभाग को प्राइवेट कंपनी को देने के खिलाफ लुधियाना में बिजली कर्मियों ने की गेट रैलिया

चंडीगढ़ बिजली

चंडीगढ़ बिजली

लुधियाना : चंडीगढ़ बिजली विभाग को कोलकाता की प्राइवेट कंपनी को सौंपने के खिलाफ पंजाब में भी बिजली कर्मियों ने खिलाफत शुरू कर दी। सोमवार को पीएसईबी इम्प्लायज ज्वाइंट फोरम, बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब व एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने सब डिवीजन स्तर पर गेट रैलियां करके उक्त फैसले का विरोध किया। सुंदर नगर डिवीजन में टीएसयू के संगठन सचिव एडीशनल एसडीओ रघवीर सिंह रामगढ़ व पीएसईबी इंप्लाइज फैडरेशन के डिवीजनल प्रधान गुरप्रीत सिंह महदूदां की अगुवाई में प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उक्त नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ बिजली विभाग को प्राइवेट करके कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने चंडीगढ़ बिजली विभाग में काम कर रहे 550 पक्के मुलाजिमों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में एक किलोवाट बिजली मीटर लगाने के लिए सिक्योरिटी राशि 1381 रुपए है, जबकि बिजली की दर 2.15 से 4.62 रुपए है, जबकि कंपनी एक किलोवाट मीटर की सिक्योरिटी राशि 13,900 रुपए के करीब लेगी और बिजली की दरें 5.15 रुपए से 9.21 रुपए रखी गई है। यूनियन नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश के बिजली विभागों को भी निजी हाथों में दिया जा रहा है जबकि ये दोनों विभाग फायदे में चल रहे हैं। इस मौके पर सर्किल प्रधान धरमिंदर, सरताज सिंह, सरताज सिंह, डिवीजनल प्रधान गौरव कुमार, सीनियर उपप्रधान करतार सिंह, उपप्रधान हृदय राम, सचिव दीपक कुमार, सब डिवीजनल प्रधान धर्मपाल, कमलदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलवीर सिंह, रामदास, जसविंदर सिंह, हरपाल सिंह, साहिल, प्रवीण कुमार, जेई आकश, जेई राजीव शर्मा, जेई साहिल शर्मा, एडीशनल एसडीओ गुरप्रीत सिंह, निर्भय सिंह, साहिल, हरदूल सिंह, शिव कुमार, टिंकू, तिलक राज, दीपक कुमार, रजनी, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर व अन्य शामिल रहे।

Exit mobile version