Site icon Dainik Savera Times

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी देगी 5000 रोजगार

Job News

Job News

Job News: देश में इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि Plantd कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अपना काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इस विस्तार से करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Plantd कंपनी क्या करने वाली है?

Plantd अभी तक इंजीनियर्ड वुड यानी लकड़ी से जुड़े प्रोडक्ट बनाने का काम करती थी। अब कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है। कंपनी मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), ड्रोन और मेडिकल डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाने पर काम करेगी। इसके लिए कंपनी अपना पहला प्लांट मुंबई में लगाने की योजना बना रही है। इस प्लांट के शुरू होने से आसपास के इलाकों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

कब शुरू होगी भर्ती?

अभी कंपनी ने नौकरी के लिए आवेदन शुरू नहीं किए हैं। जब भर्ती शुरू होगी, तब उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट या जॉब पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। कंपनी जल्द ही पदों की संख्या, योग्यता और आवेदन की तारीख से जुड़ी जानकारी जारी कर सकती है।

किन लोगों को मिल सकता है मौका?

इस भर्ती में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है। इसके अलावा टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, इंजीनियर और प्रोडक्शन से जुड़े कामों के लिए भी लोगों की जरूरत हो सकती है। इसके साथ ही आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।

 

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

नौकरी के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है-

– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
– आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री की मार्कशीट
– पासपोर्ट साइज फोटो
– रिज्यूमे
– अनुभव प्रमाण पत्र (अगर हो)

भर्ती अपडेट कैसे पाएं?

जो उम्मीदवार इस नौकरी में रुचि रखते हैं, उन्हें Plantd की आधिकारिक वेबसाइट और जॉब पोर्टल्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए। भर्ती शुरू होने के बाद आवेदन की तारीख, पद और अन्य जानकारी वहीं दी जाएगी।

Exit mobile version