Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, चोरी के सामान सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

April 3, 2025

नोएडा पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, चोरी के सामान सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल डेस्क : नोएडा में सेक्टर 63 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह बहलोलपुर अंडरपास के पास मुठभेड़ हो गई। इस बीच एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से चोरी व छीने गए कुल 8 मोबाइल फोन, एक अवैध पिस्तौल और बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल को सेक्टर 63 थाने की एक टीम बहलोलपुर अंडरपास पर जांच कर रही थी। इसी दौरान गढ़ी चौक की तरफ से बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे तेज गति से ग्रीन बेल्ट की ओर भागने लगे।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पुलिस ने उनका पीछा किया तो दोनों बदमाश एफएनजी सर्विस रोड की ओर भागने लगे। इसी बीच जल्दबाजी में उनकी साइकिल फिसल गई और वे दोनों गिर गए। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों की हुई पहचान

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान फर्रुखाबाद निवासी नीलेश चौहान (22 वर्ष) के रूप में की है, जो फिलहाल नोएडा के सेक्टर-66 का निवासी है। उसके साथी अलीगढ़ निवासी आदित्य कुमार (20 वर्ष) जो फिलहाल नोएडा के सेक्टर 63 का निवासी है, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से लूटे व चोरी के 8 मोबाइल फोन, 1 अवैध पिस्तौल (एक खाली व एक जिंदा कारतूस सहित) तथा बिना नंबर प्लेट वाली यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गिरफ्तार दोनों बदमाश है खतरनाक अपराधी

गिरफ्तार दोनों बदमाश खतरनाक अपराधी हैं। वे मोटरसाइकिलों पर एनसीआर क्षेत्र में घूमते थे और मोबाइल छीनने और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। घायल बदमाश नीलेश चौहान ने कबूल किया है कि उसने 48-50 से अधिक मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) ने इस मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली नोएडा पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। नोएडा पुलिस अब इन अपराधियों और इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के अन्य आपराधिक मामलों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें