Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली से तीन घायल, एक गिरफ्तार

Encounter : three injured by bullets, one arrested

Encounter : three injured by bullets, one arrested

Encounter between police and criminals : यमुनानगर। देरशाम पुलिस और चार इनामी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोलियां चलीं। सीआईए-2 और रादौर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि चौथे बदमाश को मौके से दबोच लिया गया।

चार वांछित बदमाशों से मुठभेड़

पुलिस ने दावा किया कि सभी आरोपी लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित थे। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि थाना रादौर में दर्ज लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी संदीप और नीरज से पूछताछ के दौरान उनके चार साथियों (रवि निवासी इंद्री, सतबीर निवासी गन्नौर, पवन उर्फ पुन्ना और प्रवीण) के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर सीआईए-2 और थाना रादौर पुलिस ने कंजनू नहर पुल के पास नाकाबंदी की। डीएसपी ने कहा कि चारों आरोपी जैसे ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवि, सतबीर और पवन उर्फ पुन्ना के पैर में गोली लगी, जबकि प्रवीण को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। रजत गुलिया के मुताबिक घायल तीनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हथियारों की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका संबंध किन-किन आपराधिक मामलों से है। पूरे मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Read

Exit mobile version