Site icon Dainik Savera Times

हिसार में पुलिस और बदमाशों बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

Haryana

Haryana

हरियाणा डेस्क : Haryana के हिसार में गुरुवार देर रात हांसी पुलिस ने बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान रवि निवासी कृष्णा कॉलोनी और इंद्र सैनी के रूप में हुई है। पुलिस को इन आरोपियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी जिसके बाद टीमों ने जांच शुरू की। बदमाश पकड़े जाने के डर से एक स्कूल के पास खंडहर में छिप गए। खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, एक गोली बदमाश के पैर में लगी।

आरोपियों के कब्जे से अवैध सामाग्री बरामद

आरोपी रवि के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मामले, चोरी का एक मामला, हत्या के प्रयास का एक मामला और परिवार एक्ट का एक मामला दर्ज है तथा आरोपी इंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम का एक मामला और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्ष्रक हेमेंद्र कुमार मीना ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने पिछले कुछ दिनों पहले गांव ढाणी पुरिया और गांव शेखपुरा में हत्या के प्रयास को लेकर फायरिंग की थी। इस मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल,एक देसी पिस्तौल और 32 बोर के चार कारतूस, 315 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ है।

Exit mobile version