Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 18 नक्सलीयों के शव बरामद

January 18, 2025

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 18 नक्सलीयों के शव बरामद

रायपुर: माओवादियों ने स्वीकार किया है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 16 जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए, जो पहले बताई गई संख्या से छह अधिक है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुठभेड़ दक्षिण बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पामेड़-बासागुड़ा-उसूर इलाके के घने जंगल में हुई थी, जिसके बाद माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर एक और सेंट्रल रीजनल कमेटी कंपनी की पांच महिलाओं सहित 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक बयान में कहा है कि मुठभेड़ में तेलंगाना राज्य कमेटी के सदस्य दामोदर समेत 18 नक्सली मारे गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने बयान में कहा है कि वे मुठभेड़ के दौरान मुठभेड़ स्थल से छह शवों को अपने साथ ले जाने में सफल रहे। उन्होंने कहा, यह माओवादियों के लिए उनके गढ़ में एक बड़ा झटका है। सुंदरराज ने कहा कि नक्सली सुरक्षा बलों के हताहत होने का दावा कर रहे हैं और मुठभेड़ के दौरान ग्रामीणों पर अत्याचार का आरोप लगा रहे हैं, ताकि अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा सकें।

सुंदरराज ने कहा, आरोप पूरी तरह निराधार हैं। हम इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे और माओवादी खतरे का अंत सुनिश्चित करेंगे। भाषा

ये भी पढ़ें: Skand Shashthi: अप्रैल में कब है स्कंद षष्ठी? जानें सही तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें