Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़; 6 लाख रुपए नकद, 11 लैपटॉप, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

April 19, 2025

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़; 6 लाख रुपए नकद, 11 लैपटॉप, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 6 लाख रुपए नकद, 11 लैपटॉप, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना के अंतर्गत कसोड़, कुमुरादी और आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पदमकोट शिविर से 14 अप्रैल को सुरक्षाकर्मियों के एक संयुक्त दल को रवाना किया गया था। इस दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 41वीं वाहिनी के कर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को भारी आíथक तथा रणनीतिक क्षति होने के साथ-साथ उन्हें यह साफ संदेश गया है कि अब वे अबूझमाड़ के किसी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है तथा उनके आश्रय स्थल सिमटते जा रहे है।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें