सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस घटना में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और.

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस घटना में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दन्तेवाड़ा जिले का डीआरजी, विशेष कार्य बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 53वीं वाहिनी का बल शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पिछले दो दिनों में भी कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है। क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इससे पहले शुक्रवार को कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

- विज्ञापन -

Latest News