Site icon Dainik Savera Times

BJP नेता की हत्या करने वालों आरोपियों का एनकाउंटर, मुख्य आरोपी गंभीर घायल

Encounter

Encounter

Encounter : उत्तराखंड के देहरादून में बीते मंगलवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रोहित नेगी की हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त और उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 03 जून को तड़के लगभग ढाई बजे बोलेरो वाहन सवार रोहित नेगी की पीपल चौक, माण्डुवाला में मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्तों के साथ गुरुवार, शुक्रवार की रात्रि में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के मंगलौर सीमा पर देहरादून पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब, निवासी प्रधान पट्टी, बरला, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार, निवासी ग्राम मालैन्डी, शामली, उत्तर प्रदेश पुलिस की गोली से घायल हो गए।

एसएसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को पहले गुरुकुल, नारसन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें एम्स, ऋषिकेश में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक अभियुक्त समुदाय विशेष से संबंधित होने के कारण सीमा पर अलर्ट किया गया है।

Exit mobile version