नेशनल डेस्क: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई कुमडी इलाके में, किरीबुरू और छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर अनल सहित कुल 16 नक्सली मारे गए, जिनमें कई के शव बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: डोडा में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों की मौत… 9 गंभीर रुप से घायल
मुठभेड़ में कोबरा बटालियन 203, 205, 209 और सीआरपीएफ की कई बटालियन के जवान शामिल थे। सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में घेराबंदी कर नक्सलियों को जवाबी फायरिंग में करारा जवाब दिया।
सिर्फ कुमडी ही नहीं, जरायकेला के सामठा इलाके में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद पूरे जंगल में दहशत का माहौल रहा और इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सारंडा जंगल लंबे समय से नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, जहां कई इनामी नेता सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई-पुणे और नाशिक में महिला मेयर, BMC मेयर का फैसला लॉटरी से हुआ
हाल ही में चाईबासा में सीआरपीएफ डीजी की अध्यक्षता में स्पेशल मीटिंग हुई थी, जिसमें नक्सलियों के खिलाफ ठोस रणनीति बनाई गई। इसके बाद झारखंड और ओडिशा से भारी तादाद में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई, ताकि इस क्षेत्र से नक्सलियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...