Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 जून से इन जरूरी चीजों से जुड़े नियमों में आएगा बड़ा बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

May 30, 2025

1 जून से इन जरूरी चीजों से जुड़े नियमों में आएगा बड़ा बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

EPFO ATM : जून महीने की शुरुआत के साथ ही देशवासियों की रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है। महीने की शुरुआत यानी कि 1 जून से होने वाले इन बदलावों का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। इस दौरान LPG गैस सिलेंडर के दाम , CNG, PNG और ATF के रेट, EPFO और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शामिल है। तो आइए जानते है इन बदलावों के बारे में

क्रेडिट कार्ड-
क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेट्रोल, डीजल या CNG खरीदना भी महंगा होने जा रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड पर तय लिमिट से अधिक पेट्रोल, डीजल या CNG की खरीद पर 1% का नया चार्ज लगाएगा। इनकी लिमिट तय कर दी गई है।

रसोई गैस सिलेंडर-
बता दें की सभी कंपनिया हर माह की 1 तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की दामों में बदलाव करती है। इसी के चलते इस बार भी कंपनिया आवश्यकता के अनुसार कीमतों में बदलाव कर सकती है। मई माह में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट 17 रूपए काम किए गए थे।

CNG, PNG, ATF-
सभी ऑयल कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर की तरह PNG और ATF की कीमतों में भी 1 तारिख को संशोधन करती है। बता दें की ATF ईधन है इसका प्रयोग हवाई जहाज़ों में किया जाता है। तो PNG भी एक रसोई गैस है जो सीधा पाइप की सहायता से हमारे घरों तक पहुँचती है। इन सभी ईधनों के साथ CNG की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है।

EPFO-
भारत सरकार 1 जून को EPFO 3.0 को लांच कर सकती है। इसके तहत EPFO के अधीन आने वाले सभी कर्मचारी ATM की सहायता से अपने PF खाते से पैसे निकाल सकते है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें