नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। भाजपा बढ़त में नजर आ रही है और 192 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) करीब 96 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
आज विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने साफ निर्देश दिए हैं कि मतगणना वाले दिन किसी भी तरह की विजय रैली या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (DM) को आदेश दिया है कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार सड़क पर जश्न न मनाए।
हिंसा रोकने के लिए लिया गया फैसला
यह फैसला चुनाव के बाद होने वाली संभावित हिंसा को रोकने के लिए लिया गया है। पश्चिम बंगाल में पहले भी चुनाव के बाद तनाव की घटनाएं सामने आती रही हैं, इसलिए इस बार प्रशासन पहले से सतर्क है।अधिकारियों ने सभी पार्टियों और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
कल से रैलियों की अनुमति
चुनाव आयोग ने विजय जुलूसों पर स्थायी प्रतिबंध नहीं लगाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मंगलवार से रैलियां निकाली जा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए पहले स्थानीय पुलिस से अनुमति लेना जरूरी होगा। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस अवैध माना जाएगा।
शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है मतगणना
चुनाव आयोग के मुताबिक, पूरे राज्य में मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। अब तक किसी भी तरह की हिंसा या बड़ी घटना की खबर नहीं आई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
कुछ शिकायतों की जांच जारी
हालांकि माहौल शांत है, लेकिन कुछ शिकायतें सामने आई हैं। विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने बताया कि कुछ राजनीतिक दलों के एजेंटों को मतगणना केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत हुई है। चुनाव आयोग इन शिकायतों की जांच कर रहा है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...