The Water Crisis In India: वैसे तो इस समय पूरा विश्व जल संकट झेल रहा है लेकिन भारत में यह संकट निरंतर भयावह होता जा रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि हमारे देश में जल का बड़ा स्नेत भूगर्भ में छिपे हुए जल संसाधन हैं जिनका अधिक इस्तेमाल किया जाता है जबकि दूसरे देशों में ऐसा नहीं है। पानी की कमी से हमारे देश में सामाजिक और आर्थिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। तथ्य यह है कि भारत, चीन और अमरीका पानी के सबसे बड़े उपभोक्ता है। भूगर्भ जल का सबसे अधिक इस्तेमाल भारत में होता है। देश में इस भूगर्भ जल में से भी 89 फीसदी जल का इस्तेमाल सिंचाई के लिए होता है। इसीलिए शुरू से ही कुएं, तालाब और आज ट्यूबवैल देश की जीवन रेखा खेतीबाड़ी का मूल स्नेत रहे हैं।

चीन भारत के बाद दूसरा सबसे अधिक पानी का उपयोग करने वाला देश
चीन भारत के बाद दूसरा सबसे अधिक पानी का उपयोग करने वाला देश है। चीन में नदियां, झीलें और समुद्री जल का व्यापक उपयोग होता है। हम अभी इस उपयोग को करने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सके। चीन में हाइड्रो पावर ऊर्जा, उत्पादन और औद्योगिक क्षेत्र व जलयानों के लिए भी भूगर्भीय जल का उपयोग होता है। हमारे यहां मुख्य धंधा आज भी खेतीबाड़ी है। दो-तिहाई जनता आज भी गांव में रहती है और खेती को अभी तक अपना वंशागत व्यवसाय मानती है। इसलिए भूगर्भीय जलसंकट के इस्तेमाल का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। पानी का स्तर लगातार धरती के स्तर से नीचे जा रहा है। देश के शहरों में देख लीजिए, जगह-जगह सड़कों की खुदाई होती है।
2000 से 2019 के बीच फसलों के उत्पादन के लिए पानी के इस्तेमाल में 90 फीसदी की वृद्धि
धरती के नीचे जल पाइपलाइन डाली जाती है ताकि जल सप्लाई को निरंतर सही रखा जाए और उसे भूगर्भ में धंसने न दिया जाए। शोधकर्त्ता कहते हैं कि आने वाले दशकों में किसान फसल उत्पादन के लिए पानी की खपत लगातार बढ़ाते जाएंगे। इससे देश के जल संसाधनों पर दबाव पड़ेगा और भारत में पानी का भयावह संकट खड़ा हो जाएगा। इसका समाधान यही है कि फसलों का ऐसा वैविध्यकरण भारत में कर दिया जाए और किसान वे फसलें अपना लें जो अपनी तैयारी और पकने में कम जल का उपयोग करती हैं। लेकिन इस देश में गेहूं और चावल का दकियानूसी फसल चक्र चलता है। अपनी आर्थिक दुर्दशा के कारण किसान इस फसल चक्र से बाहर नहीं आ पाता। इसलिए पानी का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा होता जा रहा है। खोजकत्र्ता बताते हैं कि आर्थिक प्रगति बनाम कृषि क्रांति के साथ 2000 से 2019 के बीच फसलों के उत्पादन के लिए पानी के इस्तेमाल में 90 फीसदी की वृद्धि हो गई है।
तेजी से हो रहा वैश्विकरण, आर्थिक विकास, आयातित फसलों से कमाई और फसल उत्पादों की अधिक खपत इस बदलाव का कारण हैं। यूं पानी पहले से अधिक इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन संकट यह है कि भारत में फसल उगाने के लिए अन्य देशों की तरह 72 फीसदी मीठा पानी इस्तेमाल किया जाता है। 1990 के बाद मुख्य फसलें उगाने के लिए कृषि क्रांति के नाम पर पानी की खपत में करीब 30 फीसदी वृद्धि हुई और यह वृद्धि आज भी जारी है। जबकि होना यह चाहिए था कि कृषि विकास और कृषि क्रांति के साथ-साथ फसलों के उत्पादन का ढंग भी बदल जाता।
ऐसी फसलें वैकल्पिक संसाधनों, खाद और अन्य उपकरणों की सहायता से अपनाई जातीं जिनमें पानी का इस्तेमाल कम होता है। हम तो प्रचार के बावजूद अभी तक कम पानी का इस्तमाल करने वाली धान की सीधी बिजाई को भी नहीं अपना सके। भारत में दो तरह का पानी है। हरा पानी जो बारिश से आता है, नीला पानी जो बारिश और जल स्नेतों से आता है। अब मौसमों के अनिश्चय के कारण हरे की जगह नीले पानी पर निर्भरता बढ़ गई है जिसने जल संकट को और भी बढ़ा दिया है। इस संकट से निबटने के लिए कृषि और फसलों के वैविध्यकरण के क्रांतिकारी बदलाव करने पड़ेंगे और यह खेतों में सदियों से चला आ रहा गेहूं और धान का फसल चक्र छोड़ना पड़ेगा।