Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप’ सरकार में हर परिवार को महीने में हो रही 25 हजार की बचत : केजरीवाल

January 31, 2025

‘आप’ सरकार में हर परिवार को महीने में हो रही 25 हजार की बचत : केजरीवाल

नई दिल्ली: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक नया कैंपेन ‘आप का बचत पत्र’ लॉन्च करते कहा कि आप की सरकार में हर परिवार को हर महीने 25 हजार की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को देश का बजट आ रहा है और सबकी निगाहें उस पर टिकी हैं कि बजट क्या करेगा? अक्सर बजट महंगाई लेकर ही आता है। घर का बजट गड़बड़ा जाता है। ऐसे में लोगों के लिए यह देखना जरूरी हो जाता है कि आप की सरकार से उनके बजट पर कितना असर पड़ रहा है। आप की सरकार दिल्ली में बहुत सारी सुविधाएं दे रही है।

सरकार दिल्ली के मध्यम वर्ग और गरीब तबके को जो सुविधाएं दे रही है, उससे हर परिवार का हर महीने लगभग 25 हजार रुपए महीने का फायदा हो रहा है। साथ ही जिन नई सुविधाओं की घोषणा की गई है, आने वाले समय में उससे हर महीने लगभग 10 हजार रुपए का और फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आज हम पूरी दिल्ली में एक नया कैंपेन लॉन्च कर रहे हैं। इसके तहत हमारे लोग दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों से बचत पत्र भरवाएंगे। आप की योजनाओं से कितना फायदा होगा, यह उनके परिवार के साथ हम लोग बैठकर भरवाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोग जो टैक्स देते हैं और सरकारी खजाने में जो पैसा आता है।

आप की सरकार वो सारा पैसा जनता पर खर्च कर रही है। हम लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, अस्पताल बनाते हैं। बिजली मुफ्त करते हैं। सड़कें बनाते हैं। दिल्ली मैट्रो बनाते हैं। वहीं भाजपा सरकारी खजाने का मुंह चंद अरबपतियों की तरफ मोड़ देती है। मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री एलान करें कि देश के अरबपतियों के कर्जे माफ नहीं किए जाएंगे। अगर प्रधानमंत्री ऐसा एलान करेंगे, तो देश का मध्यम वर्ग बहुत खुश होगा। अरबपतियों के कर्जे माफ करना बंद हो जाएगा, तो देश में जीएसटी और इनकम टैक्स की दर आधी की जा सकती है और यह होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :- लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल, विपक्ष ने हक में नहीं डाले वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें