Site icon Dainik Savera Times

सभी को फ्री में करवाएंगे राम मंदिर के दर्शन, बस बना दो भाजपा सरकार…अमित शाह का चुनावी वादा

FILE PHOTO: School girls walk towards a school as they reopened after remaining closed for nearly 15 days due to a spike in air pollution, on a smoggy morning in New Delhi, India, November 29, 2021. REUTERS/Anushree Fadnavis

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन मुफ्त होंगे। अमित शाह ने गडवाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया और वादा किया कि वह उन्हें मुफ्त में दर्शन के लिए अयोध्या भेजेगी।

 

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण में 70 साल की देरी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल आधारशिला रखी बल्कि वह 22 जनवरी को इसका उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने दोहराया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो पिछड़ा वर्ग (BC) से किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी। BC राज्य की आबादी का 52 प्रतिशत हैं और 135 बीसी समुदाय हैं, इसके बावजूद कोई BC मुख्यमंत्री नहीं था।

 

बीआरएस और कांग्रेस दोनों पर टिकट देने में अन्याय का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने बीसी को सबसे ज्यादा टिकट दिए हैं। अमित शाह ने कहा, ’नरेंद्र मोदी के रूप में भाजपा ने भारत को पहला बीसी प्रधानमंत्री दिया। मोदी सरकार में BC से 27 मंत्री हैं।’ उन्­होंने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस दोनों बीसी विरोधी हैं। केवल भाजपा ही बीसी का कल्याण सुनिश्चित कर सकती है। तेलंगाना में आने वाला चुनाव पांच साल के लिए तेलंगाना का भविष्य तय करेगा। अमित शाह ने ‘पारिवारिक राजनीति करने‘ के लिए बीआरएस, एमआईएम और कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्हें 2G, 3Gऔर 4G पार्टियां करार दिया।

Exit mobile version